फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1361 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली और शब-ए-बरात को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर में कोतवाली और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में 20 स्थलों पर पुलिस कर विशेष नजर रहेगी। जिले में 1361 स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

आने वाले तीन दिन पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। होली में कहीं चुनावी रंजिश न उभर जाए। इसको लेकर पुलिस खासा सतर्क है। त्योहार को लेकर शहर को चार जोन, 12 सेक्टर और 42 सब सेक्टर में बांटा गया है। जिले में पहले से ही दो प्लाटून पीएसी है। इसके बाद भी एक प्लाटून पीएसी की और मांग की गई है। 200 कांस्टेबल भी मांगे गए है। इसके अलावा सुनगढ़ी और कोतवाली क्षेत्र में एसपी ने 20 अति संवेदनशील स्थान चिह्नित कराए है, जिन पर पुलिस की विशेष नजर रखी जाएगी।
000
पांच सालों के खंगाले जा रहे विवाद
एसपी के निर्देश पर पुलिस पिछले पांच सालों के उन विवादों को खंगाल रही है, जिन पर होली के दिन डायल 112 पर काल की गई हो। ऐसे स्थानों को खंगालने के बाद वहां की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। अगर विवाद की स्थित मिलती है, तो वहां पुलिस को पहले से ही तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

000
मिश्रित आबादी में रहेगी पुलिस तैनात
होली के दिन जिलेभर में मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस को पहले से ही तैनात किया जाएगा। खासकर धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा रहेगी। मोबाइल वाहनों को भी अलर्ट किया जाएगा। होली के दिने जुमे की नमाज है। इसी को लेकर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
000
थानावार होलिका दहन
1. कोतवाली 73
2. सुनगढ़ी 79
3. गजरौला 74
4. जहानाबाद 112
5. अमरिया 64
6. न्यूरिया 107
7. बीसलपुर 141
8. बिलसंडा 110
9. बरखेड़ा 140
10. दियोरिया कलां 82
11. पूरनपुर 148
12. माधोटांडा 153
13. हजारा 26
14. सेहरामऊ उत्तरी 52
000
मिश्रित आबादी और चिह्नित होली स्थलों पर पर्याप्त फोर्स तैनात की जाएगी। 15-20 स्थानों को चिह्नित किया गया है। पुराने मामले दिखवाए जा रहे है। वहां की स्थिति की भी जानकारी कराई जा रही है। त्योहार पूूरी शांति व्यवस्था के साथ संपन्न कराए जाएंगे। -दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें