फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने हमलाकर दो बछड़ों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। बराही रेंज के जंगल से बाहर निकला तेंदुआ बुधवार देर रात बसंतपुर नौनेर गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां फार्म हाउस के निकट घूम रहे दो बछड़ों को तेंदुए ने हमला कर निवाला बना लिया। जानकारी होने पर गुरुवार सुबह वन दरोगा वशिष्ठ कुमार ने टीम के साथ मौका मुआयना कर निगरानी बढ़ाई है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर गांव की सीमा बराही रेंज के जंगल से लगी हुई है। जंगल से एक किलोमीटर दूर माधोटांडा निवासी विमलेश सिंह का फार्म हाउस है। विमलेश सिंह के मुताबिक तेंदुआ बुधवार आधी रात के बाद जंगल से बाहर निकलकर फार्म हाउस की सीमा में पहुंच गया और दो बछड़ों को सब्जी खेत में निवाला बना लिया। सुबह फार्म हाउस पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना क्षेत्रीय वन कर्मियों को दी गई। वन दरोगा वशिष्ठ कुमार ने बताया कि बछड़ों के शवों को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें