फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते को तेंदुए ने बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
तेंदुए के पगमार्क देखते वनकर्मी और किसान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
मझोला। टाडा विजैसी के भसीन फार्म से तेंदुए ने पालतू को मार डाला। एक सप्ताह पूर्व भी मुर्गी खाने से लगभग एक दर्जन मुर्गियों सहित पालतू बिल्ली को भी शिकार बना चुका है। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने तेंदुए के पंजों को ट्रेस किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह टाडा विजैसी के भसीन फार्म की देख रेख करने वाले वेद प्रकाश अपने परिवार के साथ कई वर्षों से पीलीभीत टनकपुर मार्ग किनारे मकान बना कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे वेद प्रकाश का पालतू कुत्ता जोर जोर से चिल्लाने लगा, कुत्ते की आवाज सुनकर वेद प्रकाश घर से बाहर आये तो देखा कि घर के बाहर आंगन के पास तेंदुए ने कुत्ते का दबोच रखा है। वेद प्रकाश ने शोर मचाया। परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आकर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में ले गया। सूचना वन विभाग को दी।
सूचना पर मौके पर वनविभाग के देवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह यादव, सोनी सिंह वनदरोगा, टाईगर ट्रेकर राजीव ढाली, चेतन कुमार के सदस्यों ने तेंदुए के पगमार्क ट्रेस किए और बताया कि मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ कई दिनों से टोडरपुर इलाके में है। अब ये मुख्य मार्ग पीलीभीत टनकपुर मार्ग के समीप आने से लगी है। निगरानी जारी रहेगी। क्षेत्र के लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें