फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन और शावक फिर दिखे, बढ़ी दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया जंगल में टूटे पुल के पास शुक्रवार को दूसरे दिन भी बाघिन और शावक दिखाई पड़े। इससे इलाके में दहशत और बढ़ गई। इधर, वन अधिकारियों ने लोगों की परेशानियों पर बाइक सवारों को समूह के रूप में दियोरिया-घुघंचाई मार्ग पर जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

रेंजर वीके गुप्ता ने बताया कि 12 अगस्त को सुबह आठ बजे दियोरिया जंगल में टूटे पुल के पास बाघिन और शावक देखे गए थे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने खतरा महसूस करते हुए दियोरिया-घुघंचाई वन मार्ग पर बाइक सवारों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बृहस्पतिवार को यह प्रतिबंध पूरे दिन लगा रहा। इससे उधर से गुजरने वाले बाइक सवारों को काफी लंबा चक्कर लगाकर जरा कोठी होकर आना जाना पड़ा। रेंजर से बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे वन कर्मी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए टूटे हुए पुल के पास से गुजरे। इस दौरान टीम को टूटे पुल के पास बाघिन और शावक फिर दिखाई पड़े। इस पर टीम उल्टे पांव ऑफिस लौट आई और जानकारी दी। खतरा होने के कारण टीम ने शुक्रवार को बाघिन और शावक के फोटो नहीं खींच पाए। रेंजर ने जानकारी फोन पर विभागीय उच्चाधिकारियों को दी है। रेंजर ने बताया कि परेशानियों के चलते दियोरिया- घुंघचाई वन मार्ग पर बाइक सवारों को समूह के रूप में आने जाने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि शुक्रवार को पुन: बाघिन और शावक देखे जाने के कारण इस वन मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवारों की संख्या कम हो गई है। रेंजर ने बताया कि टीम द्वारा बाघिन और शावक की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें