फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आए ग्रामीण की मौत, 22 मिनट तक खड़ी रही

विज्ञापन
हादसे के बाद न्यूरिया कॉलोनी रेलवे फाटक के पास मौजूद ग्रामीण।संबाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
न्यूरिया। टनकपुर-पीलीभीत रेलखंड पर मंगलवार दोपहर मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन करीब 22 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब 1:10 बजे न्यूरिया क्षेत्र में हुआ। टनकपुर से कासगंज जा रही मेला स्पेशल एक्सप्रेस न्यूरिया कॉलोनी रेलवे फाटक से पहले खकरा पुल के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक ग्रामीण ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे कर्मचारी अखलाक अहमद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में सहयोग किया।
पुलिस ने मृतक की पहचान खटीमा (उत्तराखंड) के ग्राम सड़पुड़ा निवासी दयाशंकर (52) के रूप में कराई। सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र राम औतार और आकाश सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पिता का शव देखकर वे बिलखने लगे। रामऔतार ने बताया उनके पिता मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से न्यूरिया दवा लेने की बात कहकर निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस और रेलवे कर्मचारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद ट्रेन 22 मिनट बाद आगे के लिए रवाना हो सकी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को हादसे के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

हादसे के बाद न्यूरिया कॉलोनी रेलवे फाटक के पास मौजूद ग्रामीण।संबाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें