फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Center for Indian Economy: वरुण गांधी का सवाल, क्या हम बेरोजगारी के इन आंकड़ों के साथ देश के विकास की गाथा लिखेंगे?

Mon, 11 Jul 2022 05:56 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सांसद ने सीएफआईई की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि इस वर्ष जून में बेरोजगारी दर 0.68 से फीसदी बढ़कर 7.8 फीसदी हो गई। जून में 1.3 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। 
विज्ञापन
varun gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंटर फॉर इंडियन इकोनॉमी की रिपोर्ट का हवाला देकर सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या हम बेरोजगारी के इन आंकड़ों के साथ देश के विकास की गाथा लिखेंगे।

विज्ञापन


सांसद ने सीएफआईई की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि इस वर्ष जून में बेरोजगारी दर 0.68 से फीसदी बढ़कर 7.8 फीसदी हो गई। जून में 1.3 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। बेरोजगारी की दर हरियाणा में 30.6 फीसदी, राजस्थान में 29.8 फीसदी, असम में 17.2 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 17.2 फीसदी, बिहार में 14 फीसदी है।

शहरों के मुकाबले गांव में ज्यादा बेरोजगार हुए हैं। सांसद ने लिखा कि यह आंकड़ें जो डराते हैं। करोड़ों खेतिहर मजदूरों और श्रमिकों के पास कोई रोजगार नहीं। क्या इन आंकड़ों के साथ हम देश के विकास की गाथा लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें