फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ को पेड़ पर चढ़ता देख रोमांचित हुए सैलानी

विज्ञापन
जंगल भ्रमण के दौरान पेड़ से उतरते बाघ की सैलानियों ने ली तस्वीर। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खास बना हुआ है। प्राकृतिक नजारे के साथ बाघ के दीदार कर सैलानी काफी गदगद हो रहे है। सोमवार को परिवार के साथ जंगल भ्रमण के दौरान स्टेट बैंक की पूरनपुर शाखा के प्रबंधक को पेड़ पर चढ़ रहे बाघ के दीदार हुए, जिसे देखकर सभी लोग रोमांचित हो गए।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व और महोफ रेंज में स्थित चूका बीच में सैलानियों की आमद जारी है। रोजाना जनपद के अलावा बाहरी इलाकों से सैलानियों की आमद हो रही है। सैलानी चूका बीच की हटों में ठहरने के साथ जंगल भ्रमण कर पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं। सोमवार को स्टेट बैंक की पूरनपुर शाखा के प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ चूका बीच और जंगल भ्रमण कर रहे थे। जंगल सफारी के दौरान उन्हें बाघ के खूबसूरत दीदार हुए। जंगल के घने क्षेत्र से निकलकर आया बाघ एक पेड़ के करीब पहुंचा और चढ़ने का प्रयास करने लगा। इस नजारे को देख सैलानी गदगद हो गए। दरअसल शाखा प्रबंधक परिवार के साथ एक दिन पूर्व चूका बीच पहुंचे थे। थारू हट में ठहरने के साथ मोटर बोट का भी आनंद लिया। बराही रेंजर बजीर हसन ने बताया कि सैलानियों को प्राकृतिक नजारों के लगातार दीदार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें