फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को खून से लिखा पत्र: छात्र नेता बोला- 25 महीने से आजम साहब पर हो रहे जुल्म और आप खामोश हैं, करें बड़ा आंदोलन

Mon, 25 Apr 2022 07:07 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

सपा कार्यकर्ताओं में खासतौर से मुस्लिम समुदाय में इस बात को लेकर नाराजगी है कि अखिलेश यादव ने आजम खां की रिहाई के लिए कोई प्रयास नहीं किए। समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष आरिश खान अजहरी ने अखिलेश को खून से लिखा पत्र भेजा है।
विज्ञापन
खून से लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहब्बत भी आपसे शिकायत भी आपसे... जिले के एक छात्र नेता ने आजम खां को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को खून से लिखा पत्र भेजा है। इसमें छात्र नेता ने आजम खां की रिहाई को लेकर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उनकी रिहाई के लिए एक बड़ा आंदोलन करने को कहा है।

विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं में खासतौर से मुस्लिम समुदाय में इस बात को लेकर नाराजगी है कि अखिलेश यादव ने आजम खां की रिहाई के लिए कोई प्रयास नहीं किए। समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष आरिश खान अजहरी ने अखिलेश को खून से लिखा पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हमारे नेता आजम खां पर 25 माह से उत्पीड़न किया जा रहा है। उन पर हो रहे जुल्म को लेकर आपसे शिकायत है कि नेता प्रतिपक्ष रहते हुए भी आपने कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया। 

कार्यकर्ताओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाए। आरिश का कहना है कि ये बड़ा सवाल है कि आजम खां ने पार्टी के लिए इतना कुछ किया, आज पार्टी ने उनका साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें