फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ रहा सैलानियां का उत्साह

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में जंगल सफारी का आनंद लेते सैलानी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। कड़ाके की ठंड में जहां आमजन घरों में बैठने पर मजबूर है वहीं वन और वन्यजीवों को देखने के शौकीन सैलानी पर्यटन करने पहुंच रहे हैं। मुस्तफाबाद और चूका बीच सैलानियों की आमद से गुलजार हो रहा है। रविवार को 130 सैलानियों ने चूका बीच की सैर करने के साथ जंगल सफारी का आनंद भी लिया।
विज्ञापन

इको टूरिज्म चूका बीच का खूबसूरत नजारा और जंगल में विचरण करते बाघ पीलीभीत टाइगर रिजर्व को प्रदेश और देश में अलग पहचान दिलाए हैं। नए पर्यटन सत्र की शुरूआत होने के बाद से ही जनपद के अलावा दूर दराज इलाकों से सैलानियों की आमद होनी लगी। नए साल पर संख्या में काफी इजाफा देखा गया। शांत वातावरण में नए साल को यादगार बनाने वालों से चूका बीच की हटें फुल रहीं थीं। इधर बारिश के बाद तीन दिन पूर्व से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। ऐसे में लोगों ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं। वहीं चूका बीच की खूबसूरती के कायल और जंगल में बाघ के दीदार की आस लगाने वाले सैलानी मुस्तफाबाद पहुंच रहे हैं। रविवार को सुबह से ही सैलानियों की आमद से मुस्तफाबाद गुलजार रहा। जंगल सफारी वाहन को बुक करने के बाद सैलानियों ने जंगल और चूका बीच के दीदार करीब से दीदार किए। रविवार को सैलानियों की संख्या 130 रही।
अधर में लटका मोटरबोट का संचालन
नए साल पर सैलानियों को कुछ खास और नई सुविधा देने के लिए मोटरवोट का संचालन शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक वन निगम की ओर स्थिति साफ नहीं की गई। संचालन न होने से बिना चले ही मोटरबोट पुरानी हो रही है। चूका बीच पहुंचने वाले सैलानी दूर से ही मोटरबोट का देखकर मायूसी गले लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के बावजूद सैलानियों की संख्या बढ़ी है। सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
वजीर हसन, रेंजर महोफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें