फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: बाघिन ने ग्रामीण पर किया हमला, वन वॉचर ने बचाई जान, इलाके में दहशत का माहौल

Mon, 09 Oct 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में बाघ की दहशत बरकरार है। बांसखेड़ा के बाद अब डगा गांव के पास बाघिन देखी गई। यहां बाघिन ने एक ग्रामीण पर झपट्टा मार दिया। वन वॉचर ने उसकी जान बचाई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बाघिन को पकड़वाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
बाघिन को पकड़वाने के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में डगा गांव के पास गन्ने के खेत से निकले बाघिन ने सोमवार सुबह ग्रामीण एजाज खां पर हमला कर दिया। वहां मौजूद वन वाचर के प्रयासों से ग्रामीण की जान बची। सूचना के बाद वन दरोगा स्तर के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी की। ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पूर्व शावक के साथ देखी जा रही बाघिन की चहलकदमी रविवार रात भी गांव के नजदीक देखी गई थी। सोमवार सुबह बाघिन ने गांव के एजाज खां पर झपट्टा मार दिया। बाल-बाल उनकी जान बची। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पीलीभीत-माधोटांडा रोड स्थित रानीगंज चौराहे पर जाम लगा दिया। 

ये भी पढ़ें- 'पति है नपुंसक': शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी, सुहागरात पर भी पास न आया वो; जेठ ने पार कीं बेशर्मी की हदें

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। ग्रामीण बाघिन को रेस्क्यू करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अक्षय यादव और रेंजर पीयूष मोहन ने बाघिन को पकड़वाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराने के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। फिलहाल इलाके में दहशत बरकरार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें