फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगढ़ और केसरपुर क्षेत्र में बाघ की दस्तक, निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
Tiger knock in Shahgarh and Kesarpur area, increased monitoring
विज्ञापन
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के शाहगढ़ और केसरपुर क्षेत्र में बाघ की दस्तक से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि सामाजिक वानिकी टीम ने दोनों स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है मगर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाहर बाघों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। इसको लेकर वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। जंगल से बाहर निकलकर बाघ खेतों की ओर चहलकदमी कर रहे हैं।
माधोटांडा क्षेत्र में जंगल से बाहर निकलकर बाघ केसरपुर गांव की सीमा में किसान दीदार सिंह के फार्म के आसपास देखा जा रहा है। किसान के मुताबिक देर शाम के बाद ही बाघ की मौजूदगी देखी जाती है। वहीं शाहगढ़ क्षेत्र में खन्नौत नदी के इलाके में लोगों ने बाघ देखा।
विज्ञापन

रेंजर अयूब हसन ने बताया कि केसरपुर में रजवाहा नहर के निकट और शाहगढ़ क्षेत्र में खन्नौत नदी के इलाके में बाघ की सूचना मिली है। टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें