फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मैसेज ने उड़ाई पूर्व मंत्री की नींद: लिखा 'आई किल यू', एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कही ये बात

Tue, 19 Apr 2022 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में सपा सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के पास अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा मैसेज भेजा है। जिसमें उसने आई किल यू लिखा है। उन्होंने मामले को लेकर एसपी से शिकायत कर खुद की जान का खतरा बताया है। 
विज्ञापन
पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में सपा के कद्दावर नेता और पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने 'आई किल यू' लिखकर मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा है। पूर्व मंत्री ने खुद की जान को खतरा बताते हुए एसपी से मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन


पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के गांव टाह निवासी सपा के कद्दावर नेता और अखिलेश यादव की सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि 19 अप्रैल को दोपहर एक बजकर तीन मिनट पर अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा। इसमें आई किल यू लिखा हुआ था। इससे उनके लिए जान का खतरा बन गया है। वह 2007 में पीलीभीत से विधानसभा व 2012, 2017 और 2022 में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।

वर्ष 2019 में पीलीभीत सीट से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। यह मैसेज उनके जीवन को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से भेजा गया है। पत्र में मोबाइल नंबर की जांच कराने और मैसेज भेजने वाले आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी को अवगत कराए जाने के बाद सीओ ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में की यह मांग
पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का कहना है कि मेरे शस्त्र लाइसेंस किसान आंदोलन के दौरान जिला प्रशासन ने निलंबित करके थाने में जमा कराए हैं। मेरे पास कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं है। यह मामला अति गंभीर है। जिस नंबर से मैसेज आया था। उसके बारे में एसपी को व्हाट्सएप पर प्रार्थना पत्र भेजकर अवगत कराया है। मैंने कॉल की थी पर बात नहीं हो सकी। हालांकि कॉल किए जाने के बाद मेरे पास सीओ का फोन आया था। सीओ ने पूछा था कि किससे दुश्मनी है। मैंने यही कहा है कि राजनीतिक व्यक्ति के समर्थक और विरोधी दोनों होते हैं। ऐसे में पुलिस सही अपराधी को ट्रेस करे।

एसपी ने दिए जांच के आदेश
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का कहना है कि मैंने जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें