बरखेड़ा। दीवार का प्लास्टर करते समय राजमिस्त्री को करंट लग गया। जिसे कस्बे में स्थित सीएचसी लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना कोतवाली बीसलपुर के गांव चंदपुरा निवासी मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर 30 वर्षीय राजमिस्त्री का कार्य करते थे। मोहम्मद फिरोज के बड़े भाई मोहम्मद जारिफ ने बताया कि उनके साडू अकील अहमद के कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर- 9 इंद्रीगंज मे स्थित मकान में कार्य चल रहा है। जहां उसका छोटा भाई मोहम्मद फिरोज राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। मोहम्मद फिरोज रविवार को दीवार में प्लास्टर कर रहा था।
उसी दौरान किसी तरह अचानक बिजली का मीटर दीवार पर रखा जो गिर गया। बताते हैं कि मीटर से निकली बिजली की केबल कहीं पर कटी होने के कारण उसके छोटे भाई मोहम्मद फिरोज को करंट लग गया। करंट लगने से वह अचेत हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस के द्वारा कस्बे में स्थित सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी पहले ही मौत हो चुकी होना बताया। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकारी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।