फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों से उतरे लाउडस्पीकर स्कूल को दिए, प्रार्थना और पढ़ाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर धर्म गुरुओं ने गुरुवार को एसपी के साथ स्कूल प्रबंधन को सौंपे। इससे स्कूलों में प्रार्थना सभा की जाएगी, साथ ही इन्हें शिक्षण कार्य में प्रयोग किया जा सकेगा। एसपी दिनेश कुमार पी ने धर्म गुरुओं से वार्ता कर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर धर्मस्थलों से उतरवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने धर्म गुरुओं के सहयोग से वह लाउडस्पीकर स्कूल प्रबंधन को सौंप दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को गौरीशंकर मंदिर के महंत जयप्रकाश शर्मा, मां यशवंतरी देवी मंदिर के पुजारी राजेश बाजपेई समेत कई धर्म गुरुओं ने एसपी के साथ मिलकर अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा को लाउडस्पीकर सौंपे।
एसपी ने कहा कि यह लाउडस्पीकर शिक्षण कार्य में बेहतर साबित होंगे। इसके अलावा सीओ सिटी सुनील दत्त और शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह की मौजूदगी में गुरुद्वारा छेवी पात शाही के ज्ञानी हरपाल सिंह ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज को लाउडस्पीकर सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें