फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और भांजी के हाथ पीले किए, परिवार में थी खुशियां, हादसे ने छीन लिया सब कुछ

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। संजीव शुक्ला की बेटी खुशबू का विवाह 3 मई 2022 को हुआ था, जबकि हाल ही में 10 जून को भांजी सारिका के हाथ पीले किए गए थे। संजीव और उनकी बहन के परिवार में खुशियों का माहौल था। सभी मिलकर गंगा स्नान करने हरिद्वार गए थ। क्योंकि संजीव के पिता लालमणि शुक्ला चाहते थे कि पूरा परिवार एक साथ गंगा स्नान करे। परिवार में बच्चों से लेकर बड़े तक सब साथ चले और इसीलिए परिवार के अधिकतर सदस्य साथ गए भी लेकिन किसी को क्या पता था कि गाड़ी (टाटा ऐस) के चालक की एक झपकी पूरे परिवार को तबाह कर देगी।
विज्ञापन

खुशबू और सारिका ससुराल में थीं। जब हादसे की खबर मिलीं तो दौड़ी चलीं आईं। दोनों की आंखों के आंसू नहीं थम रहे थे। संजीव शुक्ला की बहन और सारिका की मां घरतनिया निवासी प्रतिभा ने बताया कि पिता लालमणि शुक्ला का फोन उनके पास भी आया था। वे चाहते थे कि हम भी परिवार के साथ हरिद्वार गंगा नहाने जाएं लेकिन तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए नहीं गए।
संजीव के भाई कृष्णपाल शुक्ला ने अस्पताल में बताया कि पिता जी चाहते थे कि परिवार के सब लोग एक साथ साथ गंगा स्नान को चलें। उन्होंने जब पिता जी से कहा कि वह 25 जून के आसपास का कार्यक्रम बना रहे हैं तो सहमति नहीं बनी और अंतत: 20 जून को ही चल दिए। ऐसा लगता है कि होनी की वजह से यह कार्यक्रम बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें