फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के गांव आए उत्तराखंड के युवक की मौत, कारण स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव खपरैल गौंटिया में उत्तराखंड के एक युवक का शव सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला था। सूचना पर आए युवक के परिवार वालों ने उसका पोस्टमॉर्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला चंपावत के थाना बनवसा निवासी राकेश बाल्मीकि ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र अजय बाल्मीकि दस मार्च को अपने दोस्त नीरज वर्मा के साथ उसके गांव कोतवाली क्षेत्र के खपरैल गौंटिया आया था। रात में अजय की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। अजय की मौत की सूचना फोन पर दी गई।
सूचना मिलने के बाद परिवार वालों के साथ गांव खपरैल गौंटिया पहुंचे। मगर अजय की मौत का कारण पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। हालांकि अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अजय के पिता ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम पर जोर दिया। तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिवार वालों और अजय के दोस्त से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें