पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में 30 अक्तूबर को अंशु कुमार का शव रेलवे की पटरियों के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम में युवक की मौत गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान युवक ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या होने की बात सामने आई। पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा किया है।
ग्राम मैदना में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव 30 अक्तूबर को मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। यह शव थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मैदना निवासी अंशु कुमार था। उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि अंशु कुमार ने घरेलू कलह के कारण गांव आराजी बौरख निवासी अपने दादा मिढ़ईलाल की एकनाली लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की थी। पिता ने जानकारी अपने एक रिश्तेदार और पड़ोसी दी। इसके बाद वह लोग अंशु को मृत अवस्था में ले जाकर रेलवे लाइन के किनारे डाल आए। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आत्महत्या करने वाली बंदूक भी जब्त कर ली है। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता ने पड़ोसियों को घटना के बारे में बता दिया था। डर कारण शव को पटरियों के किनारे डाल दिया गया था। बंदूक को जब्त कर लिया गया है। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।