फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर राजमिस्त्री ने की थी खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर पुलिस ने उसके भाई की ओर से राजमिस्त्री की पत्नी, सास, बहनोई पर गालियां देने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी राजमिस्त्री छक्कन की मंगलवार को घर में संदिग्ध मौत हो गई थी। इलाज के लिए नगर के एक प्राइवेट अस्पताल लाए गए छक्कन को चिकित्सक ने इलाज से पहले मृत घोषित कर दिया था। छक्कन की मां तारा बेगम ने छक्कन की पत्नी, सास और बहनोई पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मंगलवार शाम को कोतवाली पहुंचे छक्कन के भाई गुच्छन ने छक्कन की पत्नी हसीन जहां, सास छोटी और छक्कन के साढ़ू गांव रायपुर निवासी जाऊल पर गाली-गलौज करने और आत्महत्या को प्रेरित करने का आरोप लगाया। कोतवाल क्राइम वीरेश कुमार ने बताया कि गुच्छन की ओर से हसीन जहां, छोटी, जाउल पर रिपोर्ट दर्ज की है। छक्कन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें