फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की सहेलियों से फिर हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दरिंदगी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू पर गौर कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि ऐसा कोई छात्र तो नहीं था जो हर रोज छात्रा के आगे-पीछे आता जाता था। पुलिस ने कोचिंग शिक्षकों के घर आने-जाने के रास्तों तक के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली है। पुलिस ने छात्रा की सहेलियों से भी दोबारा पूछताछ की है। ताकि कोई ऐसी बात सामने आए जिससे घटना का राज खुल जाए।
विज्ञापन

छेड़खानी और बलात्कार में नामजद पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड भी खंगाला
पुलिस की टीमों ने छेड़खानी और बलात्कार में नामजद रहे आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला है। लेकिन ऐसा कोई अपराधी हाथ नहीं आया है। पुलिस की टीमें छात्रा के गांव के करीब स्थिति दूसरे गांवों पर अपनी जांच पड़ताल को फोकस किए हैं। क्योंकि अपराधी आसपास के गांव का ही होने का अंदेशा है। अपराधी ऐसा कोई व्यक्ति है जिसे पहले से पता था कि छात्रा सुबह पौने सात बजे अपने घर से कोचिंग के लिए निकलती है। अब तक जो घटनाक्रम सामने आया है उसे सात बजे ही दुष्कर्म करने वालों ने अपने कब्जे में लिया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात का समय क्या था इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है लेकिन यही माना जा रहा है कि सुबह के वक्त ही छात्रा को कब्जे में लेने के वाद दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें