फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली कार्निवाल में विद्यार्थियों ने किया धमाल

Tue, 17 Oct 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं दीप सज्जा तो कहीं डांस, रंगोली, गीत हेयर स्टाइल की हुईं प्रतियोगिताएं  
विज्ञापन

पीलीभीत। दीपावली के उपलक्ष्य में स्कूल कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।  
चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को दीप सज्जा प्रतियोगिता हुई। जिसके जूनियर वर्ग में जय पोरवाल, सुमित कुमार व ओमकार, आलोक अवस्थी, सीनियर वर्ग में साहिल राठौर, विकास गंगवार, अभिषेक मिश्रा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई दिवाली एक्टीविटी में किड्स वर्ल्ड के प्री नर्सरी के बच्चों ने गणेश व लक्ष्मी का रूप धारण कर गीतों पर डांस किया। कक्षा पांच, छह व सात की छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाई। हेड मिस्ट्रेस वीना अरोरा ने बच्चों को दिवाली पर्व के महत्व के बारे में बताया। जेएमबी इंस्टीट्यूट में हुई दिवाली कार्निवाल व यूथ फेस्टीवल का आयोजन किया गया। कार्निवाल में रंगोली, कलश व दीपक सज्जा, सोलो सिगिंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। बीएससी की सृष्टि राठौर ने ब्रीथलैस सांग व डाली गंगवार ने ओ पालन हार गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंचन, हिदा, कामना, हाशमा ने ग्रुप डांस पेश किया। पीडीए डांस एकेडमी द्वारा भी कार्यक्रम पेश किए गए। कल्चरल एटायर प्रतियोगिता में छात्राओं ने मद्रासी, तमिल, पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी संस्कृति की वेशभूषा में विभिन्न प्रांतों की झलक दिखाई। 
विज्ञापन

कार्निवाल में नेल आर्ट, हेयर स्टाइल, मेहंदी, रंगोली, लाफ्टर चैलेंज आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इससे पूर्व इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इधर स्प्रिंगडेल कॉलेज में दीपावली के मूल्यों की आधुनिक युग में प्रासंगिकता विषय पर सेमिनार हुआ। जिसमें बीएड प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। निदेशिका सरोज जगोता ने दीपावली के महत्व को बताया। जिसमें बीएड प्रथम वर्ष की जसमीत कौर, एमएड के सचिन सक्सेना व बीएड की बिंदु पंत व निधि मसीह ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. अतुल मिश्रा, डॉ. इल्यिास अहमद, शिवशंकर, डॉ. सरिता शर्मा आदि प्रवक्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

--
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें