फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, पैंटून पुल से वाहनों का आवागमन बंद

विज्ञापन
शारदा नदी पर बना पैंटून पुल। फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से पैंटून पुल के समीप जलभराव हो गया। इसलिए पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इससे तहसील क्षेत्र के शारदापार आवागमन करने वालों को भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार इलाके में 16 ग्राम पंचायतें और करीब एक लाख की आबादी है। इन गांवों के लोगों को गांव से तहसील मुख्यालय आने जाने के लिए शारदा नदी पार करके आना जाना पड़ता है। आवागमन को शारदा नदी पर हर साल बरसात समाप्त होने के बाद 15 अक्तूबर तक पैंटून पुल बनाया जाता है। बारिश में बाढ़ की आशंका पर 15 जून को पुल हटाया जाता है। मगर पिछले करीब एक दशक से निर्धारित तिथि से पहले ही पुल हटा लिया जाता है और निर्धारित तारीख पर पुल से आवागमन शुरू नहीं हो पाता। इस बार भी पैंटून पुल से एक जनवरी को आवागमन शुरू हो पाया था। अब शनिवार को शारदा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी पुल के किनारे आ गया और पुल से कुछ दूरी पर नदी की धार चलने लगी। इससे पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। अब शारदापार आवागमन करने वालों को कई किलोमीटर की दूरी पैदल पार करनी पड़ रही है।
वाहन से आवागमन करने के लिए लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तक कर आवागमन करना होगा। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत हुसैन ने बताया कि पुल से कुछ दूरी पर बहने वाली धार को लेकर कई बार धार की जगह ह्यूम पाइप डलवाने की मांग शुरू से की गई। मगर ह्यूम पाइप न पड़ने से दलदल हो गया है।
विज्ञापन

विधायक ने पानी डायवर्ट करने को किया फोन
विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि पैंटून पुल से वाहनों का आवागमन बंद होने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो गई है। उस क्षेत्र के किसान अपनी गेहूं की बिक्री को पूरनपुर तक कैसे लाएंगे? यह समस्या है। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात कर पानी को डायवर्ट कराने के लिए कहा गया है। ताकि पुल से आवागमन सुचारु हो सके।
खेतों में गेहूं पककर तैयार है। सिंचाई के लिए किसानों को इस समय पानी की जरूरत नहीं पड़ रही है। नहरों के लिए पानी बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर गर्मी में पहाड़ों पर बर्फ गलने से भी जलस्तर बढ़ा है। पानी पुल के किनारे और कुछ दूरी पर बहने से वाहनों के फंसने की आशंका है। इसलिए आवागमन बंद किया गया है। नदी का जलस्तर कम होते ही पुल से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उदित नरायन, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें