फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन में लापरवाही पर डीपीआरओ ने तीन सचिवों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक में तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारियों की लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने तीन सचिवों के नवंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है। इनमें दो सचिवों पर ग्राम पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही का आरोप है। जबकि एक सचिव पर तबादला होने के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ने का आरोप है। इसी मामले में डीपीआरओ ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीपीआरओ को निरीक्षण के दौरान मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में पंचायत भवन का निर्माण कराना बंद मिला था। ग्राम पंचायत अधिकारी तौलेराम कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए थे। इसके अलावा मरौरी ब्लॉक से कई दिन पहले ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल कनौजिया का तबादला अमरिया ब्लॉक में हो गया था। इसके बाद भी राहुल कनौजिया ने मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों का चार्ज नहीं छोड़ा था।
वहीं ग्राम पंचायत बनौसा के ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार ने पंचायत भवन का काम दो दिन पहले ही पूरा होने के बाद भी सचिवालय का संचालन शुरू नहीं किया था। भवन में फर्नीचर, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था नहीं की। निरीक्षण में मामला गंभीर पाते हुए डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने तीनों ग्राम पंचायत अधिकारियों के नवंबर के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल कनौजिया के चार्ज नहीं छोड़ने पर आगे का भी वेतन रोका जा सकता है।
विज्ञापन

निरीक्षण में दो सचिवों की काम के प्रति लापरवाही मिलने पर नवंबर का वेतन रोका गया है। जबकि एक सचिव तबादला होने के बाद भी उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा है। इससे चार्ज छोड़ने तक वेतन पर रोक रहेगी। ग्राम पंचायतों के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - उपेंद्र राज सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें