फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ गणना के लिए कैमरों की सुरक्षा करने में बराही रेंज के जिम्मेदार फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भले ही तमाम दावे किए जा रहे हो लेकिन जिम्मेदार की लापरवाही के चलते अवैध घुसपैठ जारी है। यही वजह है कि शनिवार रात एक माह में दूसरे बार बराही रेंज की सिमरा द्वितीय बीट में बाघ गणना के लिए लगे दो कैमरे चोरी कर लिए गए। जानकारी लगने के बाद वनकर्मियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की वर्तमान हकीकत परखने के लिए एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए समस्त वन रेंजों में कैमरों को लगाकर गणना की जा रही है। बेहतर स्थिति को जानने के लिए कैमरों की सुरक्षा बंदोबस्त को मजबूत करने के लिए अफसरों की ओर से तमाम दावे किए गए, लेकिन रेंज के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जंगल क्षेत्रों में लगे कैमरे चोरी होने की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। ऐसा तब है जब पूर्व में बराही समेत अन्य रेंज से कैमरे चोरी हो गए थे।
इसके बाद अफसरों ने कड़ा रुख अपनाया, लेकिन जिम्मेदार सुरक्षा व्यवस्था को ठोस करने में कामयाब नहीं हो सका। नतीजतन शनिवार रात अवैध घुसपैठियों ने बराही रेंज की सिमरा द्वितीय बीट के जंगल में घुसकर गणना के लिए लगे दो कैमरों को चोरी कर लिया गया। रविवार को जानकारी होने के बाद वनकर्मी जांच पड़ताल में लगे हैं। दरअसल, तमाम प्रयासों के बाद भी बराही रेंज में मछली शिकार पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सिमरा द्वितीय बीट से दो कैमरे चोरी हुए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें