फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत-टनकपुर के बीच 12 ट्रेनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
पीलीभीत से बरेली सिटी के लिए रवाना होती ट्रेन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने लगी है। बरेली रूट पर पांच जोड़ी यानी दस, टनकपुर रूट पर चार जोड़ी यानी आठ ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। जबकि दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का पहले से ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से ट्रेन नंबर 05329 बरेली सिटी से 10:05 बजे पीलीभीत के लिए रवाना हुई। ट्रेन नंबर 05386 पीलीभीत से सुबह 07:20 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना हुई। ट्रेेन संख्या 05392 टनकपुर से 18:25 पीलीभीत के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन नंबर 05393 पीलीभीत से 12:40 बजे रवाना होकर 14:15 बजे टनकपुर पहुंची। बरेली सिटी वाया पीलीभीत टनकपुर चलने वाली डेमू (स्पेशल एक्सप्रेस) ट्रेन संख्या 05321 बरेली सिटी से 07:00 बजे रवाना हुई। पीलीभीत जंक्शन 08:40 बजे पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद 08:45 बजे टनकपुर के लिए रवाना हो गई। 10:15 बजे टनकपुर पहुंची। इसके बाद शाम को ट्रेन नंबर 05322 टनकपुर से 15:30 बजे रवाना हुई। 17:10 बजे जंक्शन पहुंची। पांचा मिनट के ठहराव के बाद 17:15 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब टनकपुर रूट पर चार जोड़ी, बरेली सिटी पांच जोड़ी और दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। सभी ट्रेनों निर्धारित समय से रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें