फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में झगड़ा, पथराव

विज्ञापन
मोहल्ला एकता नगर में पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। एकता नगर कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ। इससे दोनों पक्षों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की एकता नगर कॉलोनी में बुधवार शाम को आमने-सामने के घरों में रहने वाले दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। एक पक्ष का कहना है कि दूसरे दूसरे पक्ष की महिला जान बूझकर अपने बच्चों को झगड़ा करने के लिए भेजती है। बच्चे आए दिन मारपीट कर गाली गलौज करते हैं। जबकि महिला का कहना है कि उसकी गाड़ी बेवजह तीन बार तोड़ी गई। बच्चों की भी पिटाई गई है। घटना पूरी कॉलोनी में चर्चा बनी हुई है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में आए दिन झगड़ा होता रहता है। पथराव के दौरान मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने एसपी को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें