फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर गुरु की महिमा का रागी जत्थे ने किया बखान

विज्ञापन
गुरुनानक जयंती पर सजा गुरुद्वारा छेवीं पातशाही का दीवान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा छेवी पातशाही में दीवान सजाया गया। इसके बाद रागी जत्था ने गुरु का बखान किया। इस मौके पर गुरुद्वारे के भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित लंगर में भी संगत शामिल हुुई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने बताया सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव की जयंती पर जिलेभर के गुरुद्वारों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा छेवी पात शाही में तीन दिन पहले से अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। शुक्रवार को सुबह से ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पूरनपुर। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर 13 दिन से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर नगर में सात नवंबर से प्रभातफेरी निकलने का क्रम शुरू हुआ था। उसी दिन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में अखंड पाठ की लडी शुरू हुई। शुक्रवार को भी नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। नगर की अशोक कॉलोनी में धार्मिक कार्यक्रम हुआ। गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंची प्रभातफेरी पर भजन-कीर्तन हुआ। इसके साथ प्रभातफेरी निकालने का क्रम समाप्त हो गया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे अखंड पाठों की लड़ी का भोग का भोग पड़ा। दीवान सजा। हजूरी रागी गुरमेज सिहं, फतेह सिंह, गुरजोत सिंह और गुरमीत सिंह के जत्था ने गुरु की महिमा का बखान किया। हेड ग्रंथी जसपाल सिंह ने गुरुनानक देव के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही गुरु की महिमा की जानकारी देते हुए लोगों को गुरु के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। इस दौरान अटूट लंगर चलता रहा। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, अशोक खंडेलवाल, बलजीत सिंह खैहरा, हरदीप सिंह, चतविंदर सिंह, दलजीत सिंह, निर्मल सिंह, राजविंदर सिंह आदि प्रमुख लोगों ने पहुंचकर मत्था टेका। उधर, अकाल एकेडमी गोमती में भी गुरुनानक देव का जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। सबद गायन, कीर्तन, कविता गायन आदि हुआ।
विज्ञापन

बीसलपुर गुरुद्वारा में गुरुनानक जयंती के सिलसिले में बुधवार से चल रहा अखंड पाठ शुक्रवार को सुबह समाप्त हो गया। उसके बाद गुरुनानक जयंती पर्व मनाया गया। नानक मता (उत्तराखंड) से आए रागी जत्था ने अपने संबोधन में गुरुनानक के जीवन परिचय, उनके द्वारा सिखों के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सबद कीर्तन भी हुए। लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में गुरुद्वारे के जत्थेदार सतनाम सिंह, ग्रंथी नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, इंद्रसिंह, और सरपंच सिंह आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। इस पर्व के सिलसिले में गुरुद्वारे में सफाई सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। कार्यक्रम में नगर के अलावा खनंका, बसारा, दियोरिया, मकरंदापुर, मधवापुर, जसाई नगर, रंभोजा और अजान के आदि स्थानों के सिख श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें