फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को निरीक्षण में चार डॉक्टर समेत नौ और मिले थे गैरहाजिर, एक दिन का कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने 13 नवंबर को आठ अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। डीएम ने खुद सर्जरी और मेडिसिन अनुभाग कर निरीक्षण किया। तीन डॉक्टर गैरहाजिर मिलने पर उसी दिन एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। इसके शुक्रवार को अन्य अफसरों ने भी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इनमें नौ लोगों का स्टाफ गैरहाजिर मिला। इनमें चार डॉक्टर और शामिल हैं। डीएम ने सभी को नो वर्क नो पे के आधार पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य खामियों को 25 नवंबर तक पूरे करने के सीएमएस को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 13 नवंबर को निरीक्षण के दौरान सर्जरी अनुभाग में डॉ. नितिन मलिक, डॉ. आरएस यादव, डॉ. पीके अग्रवाल गैर हाजिर मिलने पर डीएम ने उसी दिन एक दिन का वेतन काटने के सीएमओ को निर्देश दिए थे। इसके अलावा ईएनटी अनुभाग में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, चर्म रोग अनुभाग में डॉ. एसपी सिंह देर से आने पर, चार जिला महिला अस्पताल, में ब्लड बैंक में डॉ. महावीर सिंह, काउंसलर अमरीन फातमा, पोषण पुनर्वास केंद्र में नेहा मिश्रा, डायटिशियन मुजब्बील हसन और टेली न्यूट्रिशन सेंटर में काउंसलर नीलिमा सक्सेना गैर हाजिर पाई गई। सभी लोगों का ने वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश डीएम ने सीएमओ को दिए है। इसके अलावा सर्जरी अनुभाग में साफ सफाई की व्यवस्था, चर्म रोग अनुभाग के ओटी का एसी व गीजर खराब होने तथा फायर सिलिंडर की वैधता खत्म होने पर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें