फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 20 हजार उपभोक्ताओं की दो घंटे से ज्यादा बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिजली फॉल्ट की समस्या कम नहीं हो रही है। रोजाना हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं को घंटों आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शहर के 20 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब दो घंटे से ज्यादा गुल रही। रविवार की रात से सोमवार की देर शाम शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा।
रविवार रात शहर की अशोक कॉलोनी, एकतानगर कॉलोनी, गांधी स्टेडियम मार्ग, निरंजन कुंज कॉलोनी समेत कई इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती हुई। इसके अलावा मोहल्ला खुशीमल, संजय रायल पार्क समेत कई क्षेत्रों में भी बिजली के लोकल फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर के समीप, बेनहर फीडर पर भी बिजली कटौती हुई। इसके बाद नकटादाना फीडर से जुड़ी 33 केवी की लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे नकटादाना उपकेंद्र से जुड़े खकरा,कांशीराम फीडर,बेनहर समेत फीडरों से जुड़े लगभग 20 मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई।
भीषण गर्मी में 20 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग डेढ़ घंटे बाद फीडर ठीक होने पर बिजली सप्लाई चालू हुई। इसके बाद फिर लोकल फॉल्ट शुरू हो गए। इस कारण मोहल्ला अशरफ खां, डालचंद्र आदि क्षेत्रों में सप्लाई बाधित हुई।
निरंजन कुंज फीडर, खकरा पोस्ट आफिस के आसपास भी आधी रात के बाद सप्लाई शुरू हुई। सोमवार सुबह छह बजे खकरा फीडर से जुड़े मोहल्ला खुशीमल, चौक बाजार, मोहल्ला छोटा खुदागंज, छोटी मार्केट, आवास विकास क्षेत्र में काफी देर तक सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि कुछ देर के लिए नकटादाना फीडर ट्रिप होने के कारण परेशानी हुई थी। इसके बाद लोकल फॉल्ट हुए। संवाद

एनसीओआरडी दीक्षा कार्यक्रम में भाग लेते छात्र व अन्य। स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें