सदर विधानसभा में सबसे अधिक 1417 लोगों ने किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। चुनाव में लगे कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई थी। प्रशिक्षण के दौरान जिले के 3588 लोगों ने मतदान किया। इसमें सबसे अधिक सदर विधानसभा के 1417 लोगों ने मतदान किया है, वहीं सबसे कम पूरनपुर में 552 लोगों ने मतदान किया है।
चुनाव में करीब 66 सौ कर्मियों को लगाया गया है। इनका बेनहर स्कूल में प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान की पोस्टल बैलेट से प्रक्रिया की जा रही थी। पहले दिन तो कम ही लोगों ने मतदान किया था। इसके बाद शेष लोगों ने भी मतदान में हिस्सा लिया। पूरे प्रशिक्षण के दौरान 3588 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
बता दें कि प्रशिक्षण में करीब 66 सौ लोग शामिल हुए थे। इसमें करीब पांच हजार कर्मी जिले के थे। इन्हींं लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सबसे अधिक मतदान सदर तहसील में हुआ। यहां 1417 लोगों ने मतदान किया।
.......
विधानसभा वार मतदान
सदर विधानसभा - 1417
बरखेड़ा विधानसभा -702
पूरनपुर विधानसभा- 552
बीसलपुर विधानसभा- 917
.......
पोस्टल बैलेट से 3588 लोगों ने मतदान किया है। प्रशिक्षण में करीब पांच हजार कर्मी जिले के थे। उन्हीं लोगों ने इसमें भाग लिया।
- डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, नोडल अधिकारी