फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच सौ बूथों पर वेब कास्टिंग का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
762 बूथों पर होगी वेब कास्टिंग, आयोग रखेगा नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। इसके लिए 1524 बूथ बनाए गए है। इन बूथाें के पचास प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। यहां पर कैमरे लगाने का काम किया जा रहा था। कैमरे लगने के बाद इसका ट्रायल किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पांच सौ बूथों की वेब कास्टिंग को देखा, जो सही पाया गया।
वेब कास्टिंग का कार्य इस बार दिल्ली की एक निजी कंपनी को दिया गया है। बीते करीब पांच दिनों से 762 बूथों पर कैमरे लगाने का काम किया जा रहा था। अब सभी बूथों पर कैमरों को लगा दिया गया है। कैमरे लगने के बाद गत दिवस इसका ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में पांच सौ बूथों की वेब कास्टिंग को देखा गया। ट्रायल सही रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया पांच सौ बूथों पर ट्रायल किया गया था। सब कुछ ठीक था। अब सभी बूथों को देखा जाएगा। वेब कास्टिंग को सीधे आयोग भी देखेगा। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

.
हर बूथ पर मौजूद रहेगा कंपनी का एक कर्मी
वेब कास्टिंग के लिए हर बूथ पर पूरे मतदान समय तक कंपनी का एक कर्मी मौजूद रहेगा, ताकि कोई दिक्कत होने पर उसे ठीक किया जा सके। इसके साथ ही विधानसभा स्तर और जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम में भी कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें