फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता मंडलायुक्त से मिलकर मांगेंगे न्याय, नहीं मिला तो सड़कों पर उतरकर करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा सरकार की नीतियों और हिटलर शाही से सभी परेशान है। आमजन के हित में उठाई गई आवाज को दबाने के लिए सपा नेता पर मुकदमा लिखवा दिए गए। इसको लेकर मंडलायुक्त से मिलकर मुकदमा वापस कराने और न्याय की मांग की जाएगी। न्याय न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा और कोर्ट की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन

नकटादाना स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की हिटलर शाही से सब परेशान हैं। 16 अगस्त को प्रांतीय आह्वान पर जनक्रोश रथयात्रा निकाली गई थी। इसमें महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सपा संगठन ने संपूर्ण भागीदारी की थी। कानून का पालन करते हुए रैली का आयोजन किया गया। रैली की सफलता से बौखलाई भाजपा सरकार ने सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली के दिन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर अपने पिता के इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे। मगर मुकदमा में उनका भी नाम शामिल कर दिया गया। इसके अलावा 17 अगस्त को 180 यात्री निजी बस से बिहार जा रहे थे। प्रशासन की ओर से बसों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन में सीज कर दिया गया, मगर यात्रियों को उन्हीं के हाल पर छोड़ दिया गया। सपा ने उनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रशासन से मांग की, तो फिर सपा पदाधिकारियों पर प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 21 अगस्त को किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई तो फिर सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसको लेकर सपा नेता मंडलायुक्त से मिलकर न्याय दिलाने की मांग करेंगे। इसके बाद भी न्याय नहीं मिला, तो सपा सड़कों उतरकर आंदोलन करेगी। कोर्ट की भी शरण ली जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान महासचिव युसूफ कादरी, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक पीतम राम, नीरज गंगवार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें