फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागत तरीके से मनाया नागपंचमी पर्व

Sun, 07 Aug 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नाग पंचमी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 जिले भर में रविवार को नागपंचमी का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों व मठों पर दूध चढ़ाया व मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर सपेरों ने लोगों को नागदेवता के दर्शन कराए। 
विज्ञापन

शहर में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिरों से लौटने के बाद शेष बचे दूध को घरों व प्रतिष्ठानों में छिड़ककर मनौती मांगी। वहीं ग्रामीण अंचलों में अधिकांश घरों में गोबर के सांप बनाकर विधिवत ढंग से पूजा अर्चना की गई।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने व्रत रखकर शिवालयों में दूध चढ़ाया। बचे दूध को घरों में छिड़का। नगर के देवीस्थान मंदिर, घाटमपुर में गोमती स्थल के समीप मंदिर, बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर सहित कई स्थानों पर मेला लगा। नगर में खाकी बाबा की मजार पर भी दूध चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। 
विज्ञापन

अमरैयाकलां। गांव के देवीस्थान मंदिर में मेला लगा। इस दौरान बैगियों ने साल भर के सर्पदंश पीड़ितों के बंध काटे। दंगल प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें गांव के पवन कुशवाहा ने सुखदासपुर के बिट्टू यादव, अनुज शर्मा ने अमन कुमार, हरीश कुशवाहा ने मुकेश सक्सेना को पटखनी देकर जीत हासिल की।
बीसलपुर। नागपंचमी पर श्रद्धालुओं ने घरों में गोबर से नाग की आकृतियां बनाई और उनकी पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में दूध भी छिड़का। इस मौके पर सर्पदंश से पीड़ित लोगों के सपेरों ने बंध भी काटे। गांव बौनी के सपेरों के यहां खासी भीड़ रहीं। घरों में पकवान भी बनाए गए। गांव किशनी व रसूला में नाग पंचमी मेला भी लगा। रसूला में दंगल भी हुआ। 
बिलसंडा। नगर समेत क्षेत्र में नागपंचमी पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में मेले लगे। वहीं बैगियों ने सर्पदंश से पीड़ितों की झाड़फूंक की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें