फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर निजीकरण से समाप्त होती नौकरियों का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करके निजीकरण पर चोट की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही पांच लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानी बेरोजगार कर देगा। समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें।
विज्ञापन

निजीकरण के सवाल पर सांसद इससे पहले भी ट्वीट कर चुके हैं। उनके ट्वीट भाजपा सरकार की निजीकरण नीति के खिलाफ जा रहे हैं। सियासी हलकों में इसकी चर्चा रहती है। मतदान से एक दिन पहले आया यह ट्वीट भी चर्चा में है। ट्वीट से उन्होंने अपनी ही सरकार को निजीकरण के सवाल पर मुश्किल में डाला है। ट्वीट में यह भी लिखा है कि सामाजिक स्तर पर आर्थिक असमानता पैदा कर एक ‘लोक कल्याणकारी सरकार’ पूंजीवाद को बढ़ावा कभी नहीं दे सकती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें