फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध पर नगर पालिका की टीम नहीं हटा सकी बिजली के खंभों पर लगे भगवा झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बिजली के खंभों पर लगाए गए जय श्रीराम लिखे भगवा झंडे हटवाने पहुंची नगर पालिका टीम को विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

19 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर भाजपाइयों और अन्य लोगों ने कोतवाली रोड पर बिजली के खंभों पर जय श्रीराम के नारे लिखे भगवा झंड़े लगा दिए थे। पूरी कोतवाली रोड पर कई खंभों पर तब से भगवा झंडे लहरा रहे थे। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर झंडे उतारने शुरू कर दिए। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि झंडा पार्टी विशेष का नहीं है। उनका आरोप था कि पकड़िया चौराहे पर लगा एक सपा कार्यकर्ता का होर्डिंग नहीं हटाया गया। विरोध करने वालों में भाजपा नेता प्रफुल्ला मिश्रा, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, निशांत सक्सेना, विवेक तिवारी रामकिशन वर्मा, राजकुमार वर्मा, बल्लू वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें