बिलसंडा। क्षेत्र के एक गांव में तीन लोगों ने एक घर में घुसकर 12 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना क्षेत्र की अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर गांव के ही तीन लोग उनके घर में घुस आए और बुरी नीयत से उसकी 12 वर्षीय बेटी को पकड़ लिया। जब इसका विरोध किया तो उन लोगों साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर पुत्र जब उन्हें बचाने आया तो इन लोगों ने उसको भी लाठी-डंडों से मारा जिससे उसके हाथ में फैक्चर हो गया। शोर सुनकर भीड़ को इकट्ठा होता देख उक्त लोग जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी कुलदीप सिंह, जयपाल सिंह, अतिराज सिंह के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।