फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 9 बूथों पर 1753 मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को रवाना होती पोलिंग पार्टियां। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शनिवार को होगा। मतदान के लिए जिले में नौ बूथ बनाए गए हैं जहां 1753 जन प्रतिनिधि मतदाता के रूप में अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को गांधी सभागार में डीएम और और एडीएम एफआर ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। मतदान शांतिपूर्ण कराने और व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। बैठक के बाद गांधी सभागार से ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। नौ पोलिंग पार्टियां हैं जिसमें 45 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान के लिए विकास खंड कार्यालय अमरिया, विकास खंड कार्यालय ललौरीखेड़ा, नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर, विकास खंड कार्यालय बरखेड़ा, विकास खंड कार्यालय बीसलपुर, विकास खंड कार्यालय बिलसंडा, विकास खंड कार्यालय पूरनपुर, नगर पालिका पीलीभीत और नगर पंचायत कलीनगर को बूथ बनाया गया है। मतदान बैलेट पेपर से होगा।
सपा मजबूत, जीतेंगे एमएलसी चुनाव: सपा जिलाध्यक्ष
सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा का कहना है कि विधानसभा चुनाव में बैलेट पेपर में सपा जीती थी। एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है। सपा इसमें जीत दर्ज करेगी। जन प्रतिनिधि सपा के साथ है। पिछली बार भी सपा ने जीत दर्ज की थी और इस बार पार्टी जीत दर्ज करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत के लिए रणनीति बनाई। बूथों पर कार्यकर्ताओं की ड्यूूटी लगाई गई है। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि 70 फीसदी वोट उनकी पार्टी के प्रत्याशी को मिलेंगे।
विज्ञापन

मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैं खुद भ्रमण पर रहूंगा। मतदाता अपने साथ किसी भी तरह की सामग्री लेकर न आएं। मोबाइल, पैन या पेंसिल भी न लाएं। मतदान शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें