फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया कांड को लेकर पत्रकारों में रोष, प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बलिया प्रकरण के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते पत्रकार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बलिया में पेपर लीक होने के मामले में कई पत्रकारों को प्रशासन ने जेल भेजा था। इस पर कई जगह विरोध प्रदर्शन हुआ है। जिले के पत्रकारों में भी रोष है। गुरुवार को बड़ी संख्या में पत्रकार कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और बलिया प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों ने दिए ज्ञापन में कहा गया कि प्रेस को चतुर्थ स्तंभ कहा जाता है, मगर प्रदेश में लगातार मीडियाकर्मियों पर हिंसक घटनाएं हो रहीं हैं। राजनेता, प्रशासन और पुलिस मिलकर मीडियाकर्मियों पर दबाव बनाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मीडियाकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता अपनाने का स्पष्ट आदेश है लेकिन इसके बाद भी मीडिया कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बलिया में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होने पर खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। कानपुर में भी पांच पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। ज्ञापन में प्रकरणों की जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर संदीप सिंह, तारिक कुरैशी, साकेत सक्सेना, सौरभ पांडेय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें