मेस्टन क्लब के पुस्तकालय का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। नगर पालिका की जमीन पर संचालित ऐतिहासिक मेस्टन लाइब्रेरी दोबारा शुरू कराई जाएगी। सोमवार को डीएम पुलकित खरे ने लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया और इसे दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए।
नगर पालिका के सामने मेस्टन लाइब्रेरी है। यहां पास में एक स्कूल भी संचालित है। नगर पालिका ने जमीन किराये पर स्कूल को दी थी। बताया जा रहा है कि चालीस साल से स्कूल ने जमीन का किराया नहीं अदा किया। सोमवार को डीएम पुलकित खरे निरीक्षण को पहुंचे और यहां का हाल देखा। परिसर में काफी गंदगी मिली, चहारदीवारी भी टूटी मिली। डीएम ने इसे सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल्टन क्लब को पहले की तरह दोबारा नियमित रूप से संचालित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। सदस्य बढ़ाए जाएं। उन्होंने कहा कि क्लब की भूमि, रिकार्डों के अनुसार नगर पालिका की है। लाइब्रेरी दोबारा शुरू कराने के लिए संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद लाइब्रेरी शुरू कर दी जाएगी। नगर पालिका के नए नियमों के अनुसार राजस्व का निर्धारण किया जाएगा। क्लब का राजस्व बढ़ाने के लिए सदस्यों को बढ़ाने पर जोर रहेगा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेेेश सिंह और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।