पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मायके में भतीजे के घर रह रही पत्नी को बेचने और खरीदार पर उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर महिला के भतीजे समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी हजारा थाना के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। उसके चार पुत्री और एक पुत्र है। पत्नी मायके में अपने भतीजे के घर कुछ दिन पहले गई थी। जब पत्नी को बुलाने गया। तब भतीजे ने उसे भेजने से मना कर दिया।