फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: अमित शाह, स्वतंत्र देव सिंह और इमरान प्रतापगढ़ी आज आएंगे पीलीभीत

Mon, 21 Feb 2022 09:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर शहर के ड्रमंड कॉलेज मैदान में उतरेगा। वह सोमवार को दिन में 1:15 बजेे से 1:45 बजे तक सभा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हेलिकॉप्टर बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल बरखेड़ा के मैदान में दोपहर पौने दो बजे उतरेगा।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी सोमवार को आएंगे। वे जिले में अलग-अलग जगह प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करेंगे।

विज्ञापन


बीसलपुर, पूरनपुर, पीलीभीत सदर और बरखेड़ा सीट पर 23 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन सोमवार है। सोमवार को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। इससे पहले विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक उम्मीदवारों को जिताने के लिए हेलिकॉप्टर से जिले के अलग-अलग क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर शहर के ड्रमंड कॉलेज मैदान में उतरेगा। वह सोमवार को दिन में 1:15 बजेे से 1:45 बजे तक सभा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हेलिकॉप्टर बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल बरखेड़ा के मैदान में दोपहर पौने दो बजे उतरेगा। दोपहर दो बजे से जूनियर हाईस्कूल के मैदान में जनसभा होगी।

स्वतंत्र देव सिंह शाम को 4:00 से 4:50 बजे तक बीसलपुर में रामचंद्र इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने दी। इधर, कांग्रेस के प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित न्यूरिया में हेलिकॉप्टर से आएंगे। वह दिन में 10:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें