फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई न मिलने से नहीं हो रही फसलों की सिंचाई, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूरनपुर में अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। शेड्यूल के अनुसार और थ्री-फेस बिजली सप्लाई न मिलने के विरोध में किसानों ने पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता का घेराव कर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता से शीघ्र ही बिजली सप्लाई दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। तब आक्रोशित किसान शांत हुए। किसानों ने शीघ्र ही बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे किसानों ने टू फेस और शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता का घेराव कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि फसलों की सिंचाई को उन लोगों के थ्रीफेस कनेक्शन है। मगर सबलपुर फीडर में पिछले पखवाड़ा भर से टू फेस बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे मोटरें न चलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
फीडर के 12 से अधिक गांव में ओवर लोड का बहाना बनाकर रात को बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ। तब भाकियू आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन करने वालों में स्वराज सिंह, रमेश मिश्रा, जसपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, तजिंदर सिंह, अवतार सिंह, नवप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, मनवीर सिंह, रनवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रताप सिंह आदि किसान थे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, 100 से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप
पूरनपुर। शेरपुर रोड पर रामलीला मेला मैदान गेट के समीप रखा ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार दोपहर को फुंक गया। इससे सौ उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। ट्रांसफार्मर से मोहल्ला रजागंज और गनेशगंज पूर्वी, चौक पूर्वी के कुछ हिस्से में बिजली सप्लाई दी जा रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने से सौ से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई ठप हो गई। पॉवर कारपोरेशन के एसडीएम प्रवीन कनौजिया ने बताया कि बृहस्पतिवार देरशाम तक फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें