बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव हेतमनगला में गुरुवार को सुबह करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। इस हादसे से घर में कोहराम मच गया।
गांव हेतमनगला निवासी रामबहादुर गंगवार ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र अनुज कुमार गुरुवार को सुबह लगभग आठ बजे घरवालों को बिना बताए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था, तभी उसको करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। अनुज की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब उन्हें जानकारी हो पाई। परिजन अनुज को तत्काल सीएचसी लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, तभी परिजन शव घर ले गए। दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अनुज के पिता रामबहादुर, मां मिथिलेश कुमारी और बड़े भाई गौतम देव का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। अनुज गांव के ही एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। संवाद