त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों के आरक्षण का अनंतिम सूची प्रशासन ने जारी कर दी है। इसमें जिले की 721 सीटों में से 455 आरक्षित कर दी गई हैं। आरक्षित में 242 सीटें महिलाओं के रखी गई हैं।
जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव के बाद ही राज्य चुनाव आयोग ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने की तैयारी में है। इसके लिए आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को सुबह 10 बजे जिला पंचायत राज अधिकारी ने जारी कर विकास भवन में चस्पा करा दी साथ ही सभी ब्लाकों को उपलब्ध करा दी। आरक्षण की इस अनंतिम सूची में कुल 721 सीटों में 455 आरक्षित रखी गई हैं जिसमें 131 अनुसूचित जाति, 198 पिछड़ा वर्ग और 126 अनारक्षित महिलाओं के लिए रखी गई हैं। जिले में अनुसूचित जनजाति की कोई भी सीट नहीं रखी गई है। अनुसूचित जाति की 131 सीटों की बात करें तो 47 अनुसूूचित महिला व 84 अनुसूचित जाति के लिए हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग की 198 में 69 पिछड़ी महिला और 139 पिछड़ा वर्ग के लिए हैं।
242 सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित
जिले के सातों ब्लाकों से ग्राम प्रधान 721 पदों के लिए महिलाओं के लिए 242 पद रखे गए हैं इसमें 126 अनारक्षित महिला, 47 अनुसूचित महिला और 69 पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित हैं।
जिले में कुल 266 सीटें अनारक्षित
जिले में ग्राम प्रधान की कुल 266 सीटें ही आरक्षित रखी गई हैं, जिसमें सर्वाधिक पूरनपुर ब्लाक में 69 और सबसे कम 26 ललौरीखेड़ा ब्लाक में हैं।
पहली तक ली जाएंगी आपत्तियां
ग्राम पंचायत की अनंतिम सूची प्रकाशन के बाद अब रविवार से इसमें आपत्तियां ली जाएंगी। पहली अक्तूबर तक प्राप्त आपत्तियां का चार अक्तूबर तक निस्तारण कर सात अक्तूबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
आरक्षण की ब्लाक वार स्थिति
ब्लाक गांव अनुसूचित पिछड़ा अना.म अना.
म./अनु/योग म/पिछड़ा/योग
पूरनपुर 189 12/23/35 17/34/51 120 69
मरौरी 95 7/13/20 9/17/20 62 33
अमरिया 105 5/8/13 10/19/29 62 43
ललौरीखेड़ा 69 5/8/13 7/12/19 43 26
बरखेड़ा 85 6/10/16 8/15/22 54 31
बीसलपुर 78 4/7/11 8/14/23 47 31
बिलसंडा 100 8/15/23 10/18/28 67 33
योग 721 47/84/131 69/139/198 455 266