मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित शिरडी सांई रक्षाधाम के तत्वावधान में शनिवार को पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
शिरडी सांई रक्षाधाम से शुरू हुई यात्रा में सबसे आगे पालकी थी। उसके पीछे रथ चल रहा था। पालकी और रथ में सांई बाबा का स्वरूप धारण कर पात्र बैठे थे। यात्रा में शामिल बच्चे डांडिया नृत्य करते चल रहे थे। महिला सांई भक्त सिरों पर सांई ग्रंथ रखे थीं। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ निकाली गई यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में कस्बे के अलावा दिल्ली, अलीगढ़, मुरादाबाद, चंदौसी, हापुड़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, नोएडा और गाजियाबाद के भी सांई भक्त शामिल थे। यात्रा में सजाई गई शिव पार्वती की झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा देर शाम सांई शिरडी रक्षाधाम में आकर समाप्त हो गई। यात्रा के साथ आश्रम के प्रबंधक देवेंद्र शर्मा, अनुज मित्तल, संजय गुप्ता, विभाकर बाजपेई, गिरीश चंद्र शर्मा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, हरीश चंद्र रस्तोगी, महेंद्र रस्तोगी, सत्यप्रकाश बिट्टू और कौशल बाजपेई आदि सांई भक्त चल रहे थे। आयोजन समिति के लोगों ने यात्रा के मार्गों पर कालीनें बिछवाईं।