फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी है डग्गामार वाहन भी चलेंगे

विज्ञापन
डग्गामार वाहनों में ऐसे करना पड़ रहा जोखिम भरा सफर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 23 फरवरी को होने वाले मतदान में वाहनों की कमी न पड़े इसलिए डग्गामार वाहनों को भी ड्यूटी में लगाया जा रहा है। ऐेसे वाहन चालकों को जबरन ड्यूटी लेटर थमाया जा रहा है। बुधवार को असम चौराहे से लेकर टोल प्लाजा तक कई ऐसे तस्वीरें सामने आईं। कुछ तो पुलिस को देखते ही भाग गए।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के साथ निजी वाहनों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया जा रहा है। चुनाव के लिए करीब चार सौ से ज्यादा वाहनों की जरूरत है। बुधवार से पूरनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को टोल प्लाजा के पास रोका गया। चेकिंग होता देख कुछ तो पीछे ही लौट गए। कई ऐसे वाहन चालक थे जिनको पता ही नहीं था कि उनको भी चुनाव ड्यूटी में लगाया जा रहा है। पुलिस ने उनको रोककर ड्यूटी लेटर थमा दिया। हालांकि वह अगर मगर करते रहे। एक वाहन चालक ने बताया कि वाहन के पैसे मिलते नहीं। डीजल का पैसा मिलता है वो भी कम। इसलिए वह चुुनाव ड्यूटी में जाने से बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें