फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फ्लोर मिल में मिला गेहूं का अवैध स्टॉक, डीएम ने किया लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
प्लोर मिल में स्टॉक चेक करते डिप्टी आरएमओ । स्रोत - डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
27 अप्रैल को किया गया था निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। निरीक्षण के दौरान शांति व्हीट प्रोडक्ट्स फ्लोर मिल में गेहूं का अवैध स्टॉक मिला। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने फ्लोर मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
शत-प्रतिशत गेहूं की खरीद करने के लिए एवं फ्लोर मिलों पर गेहूं का अवैध स्टॉक रोकने को लेकर खाद एवं रसद विभाग के आयुक्त ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत डीएम की ओर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित की।
विज्ञापन

टीम ने 27 अप्रैल को शहर की मैसर्स शांति व्हीट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड फ्लोर मिल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वहां पर गेहूं की मात्रा लाइसेंस पर खरीद से 6788 क्विंटल अधिक पाई गई। इस पर गेहूं का स्टाॅक अवैध मानते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई।
जांच के दौरान पाया गया कि पोर्टल पर भी गेहूं को लेकर कोई अभिलेख पांच अप्रैल के बाद से 24 अप्रैल तक दर्ज नहीं किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश पर मंडी समिति के सभापति विजय वर्धन तोमर ने मिल और उसके थोक व्यापार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के अंदर स्टाक का निस्तारण कराया जाए। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया गेहूं के अवैध स्टाॅक को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस फर्म में गेहूं की मात्रा अधिक पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें