फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर रिवाल्वर से फायर करने वाला पति गिरफ्तार, जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। आपसी कहासुनी के बाद पत्नी को गोली मारकर घायल करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद किया गया है जिससे गोली चलाने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के चांदूपुर गांव में शनिवार रात आपसी कहासुनी के बाद पत्नी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी को गोली मार दी थी। सीने के दाईं ओर गोली लगने से विवाहिता घायल हो गई थी। मायके वालों ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया था। इधर दूसरे दिन रविवार को विवाहिता के पिता उदयपुर खुर्द निवासी विनोद कुमार ने आशुतोष पांडेय के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह कलीनगर और चांदूपुर के निकट आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पत्नी बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती है। इधर, पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को निरस्त कराने की कार्रवाई तेज कर दी है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें