फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर, शाहजहांपुर में उत्पात मचाने के बाद फिर लौटा हाथियों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में कई दिन उत्पात मचाने के बाद नेपाली हाथियों ने शनिवार रात सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव खंजनपुर, गोविंदपुर के खेतों में कई एकड़ गन्ना, धान की फसल को नष्ट कर दिया। शोर-शराबा पर हाथी जंगल की ओर चले गए। बारिश के बाद हाथियों के झुंड से फसल बर्बाद होने पर किसान परेशान है।
विज्ञापन

पिछले महीने जिले में कई दिन तक अलग-अलग क्षेत्र में किसानों की फसलें खाने और नष्ट करने के बाद 22 सितंबर को नेपाली हाथियों का झुंड लखीमपुर खीरी की ओर रवाना हुआ था। करीब एक महीना तक लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव में किसानों की फसलों को खाने और खराब करने के बाद हाथियों का झुंड शनिवार रात को फिर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में आ गया। झुंड ने लखीमपुर खीरी के मैलानी रेंज जंगल से सटे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र गांव खंजनपुर और गोविंदपुर में रामस्वरूप, सेहरामऊ उत्तरी निवासी शिवम भारती, अमित शुक्ला, भोला गौतम, गिरधारी लाल, राजेंद्र प्रसाद, दीनदयाल, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह आदि किसानों की धान और गन्ना की फसल को खाया और खराब किया।
हाथियों का झुंड देखकर खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने शोर-शराबा किया। तब हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया। गांव के लोगों ने हाथियों के क्षेत्र में आने और नुकसान करने की जानकारी मोबाइल पर तहसीलदार और अफसरों को दी। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात को एक किसान ने फोन कर हाथियों के झुंड के आने की जानकारी दी थी। हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। खुटार रेंजर डीएस यादव ने बताया कि हाथियों का झुंड शनिवार रात को गोविंदपुर और खंजनपुर की ओर गया था। कुछ किसानों का धान और गन्ना की फसल को नुकसान पहुंचाया है। शोर-शराबा पर झुंड किशनपुर सेंक्चुरी की ओर चल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें