फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की पढ़ाई के लिए हेमपुर राजकीय कॉलेज का भी है अच्छा विकल्प

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हेमपुर बिलसंडा। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा के हेमपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय भी जिले के विद्यार्थियों के लिए स्नातक की पढ़ाई का अच्छा विकल्प है। हालांकि फैकल्टी कम है, लेकिन सरकारी सीट होने के कारण उन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद है, जो प्राइवेट कॉलेजों की मोटी फीस नहीं दे सकते। कॉलेज में लैब, लाइब्रेरी, कांफ्रेंस हॉल की सुविधा है। इस सत्र में कॉलेज को कुछ शिक्षक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस राजकीय महाविद्यालय की स्थापना 2016 में हुई थी। भवन इस साल कॉलेज को हैंडओवर हुआ। हालांकि कॉलेज में कक्षाओं का संचालन 2016 से है। कॉलेज में कुल पंद्रह पद स्वीकृत हैं। कॉलेज को अभी पूूर्णकालिक प्राचार्य भी नहीं मिला है। कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, गणित, जंतु विज्ञान, कामर्स आदि के पद खाली हैं। कॉलेज में आधारभूत सारी सुविधाएं हैं। कई विषयों के शिक्षक न होने के बावजूद हर साल यहां की सभी सीटें भर जाती है। इसका बड़ा कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को यहां कम फीस पर स्नातक की पढ़ाई करने का मौका मिल जाता है। बीए के साथ बीएससी में भी प्रवेश होते हैं। इसलिए यहां छात्राएं अपेक्षाकृत ज्यादा संख्या में प्रवेश लेती हैं।
स्नातक में सीटें
बीए- 420
बीकॉम- 120
बीएससी: 120 (बायो 60 और गणित 60 सीटें)
शिक्षकों के पद खाली हैं। फिर भी पूरी कोशिश करते हैं कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा मिले। कॉलेज में सारी सुविधाएं मौजूद हैं। लैब और लाइब्रेरी है। विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर सेमीनार आयोजित किए जाते हैं। -डॉ. सतेंद्र कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें