फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की संभावित लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने परखी तैयारियां

विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को लेकर कराया गया मॉकड्रिल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर के लिए जारी हुए अलर्ट को लेकर शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को माधोटांडा सीएचसी में मॉकड्रिल किया। एसीएमओ डॉ. अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही दी गई। करीब एक घंटे तक मॉकड्रिल चला।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। तीसरी लहर में बच्चों पर महामारी का प्रभाव न पड़े। इसके लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। संक्रमित मरीज के उपचार के समय क्या दवा देनी है, कौन से उपकरणों का कैसे प्रयोग करना है। इसको लेकर माधोटांडा सीएचसी स्थित कोविड अस्पताल में शनिवार को मॉकड्रिल किया गया। एसीएमओ के नेतृत्व में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मी मॉकड्रिल में शामिल हुए। प्रभारी चिकित्सक डॉ.ॅ विनीत कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में कोविड संबंधित ऑक्सीजन, वेंटिलेटर बेड के अलावा अन्य व्यवस्थाएं पूरी है। अलग से वार्ड भी पूर्व से ही बना हुआ है। मॉकड्रिल से प्रशिक्षण के साथ उपकरणों को भी व्यवस्थित कर दिया जाता है। इस दौरान फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, डॉ. खुशनूद, वीर सिंह, भगवानदास आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें